
नई दिल्लीः देश में दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत 15 राज्यों में कोविड के नये रूप ‘ओमिक्रॉन’ के 213 मरीज सामने आने और अमेरिका में इससे एक व्यक्ति की मौत के बाद सरकार ने जिला स्तर पर संक्रमण से निपटने की तैयारी के लिए कमर कस ली है।
सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में सामने आए हैं। नए मामलों के साथ राजधानी में ओमिक्रोन के कुल 57 मामले हो चुके हैं। इसके बाद सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में मिल चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 213 लोग इस वायरस के नए वेरिएंट की चपेट में आ गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ओमिक्रोन के दिल्ली में 57, महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14 और जम्मू-कश्मीर में तीन केस आ चुके हैं। साथ ही ओडिशा और यूपी में दो-दो आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक केस अभी तक सामने आया है।
Published : 22 December 2021, 4:41 PM IST
Topics : India Omicron Omicron variant ओमिक्रॉन कोरोना वायरस