Site icon Hindi Dynamite News

Omicron ने लगाई ऊंची छलांग, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आये सामने, जानिये देश और यूपी की स्थिति

देश भर में ओमिक्रॉन के मामलों ने ऊंची छलांद लगा ली है। तेजी के साथ बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आ रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये देश और उत्तर प्रदेश की स्थिति
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Omicron ने लगाई ऊंची छलांग, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आये सामने, जानिये देश और यूपी की स्थिति

नई दिल्ली: देश भर में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये गये। ओमिक्रोन के साथ ही देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 7,585 रिकवरी हुईं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को ओमिक्रोन को लेकर जारी किये गये अपडेट के मुताबिक देश में नए वैरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में हैं। अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 68 फीसदी केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 450 और 320 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,270 मरीज़ों में से 374 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले सामने आए है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 पहुंच गई है, जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 91,361 है। अब कुल रिकवरी मामलों की संख्या 3,42,66,363 और कुल मौतों की संख्या 4,81,080 पहुंच गई है।
 

Exit mobile version