Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने लिखा स्वर्णिम इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

टोक्यो ओलंपिक में आज नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 August 2021, 5:45 PM IST
google-preferred

टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में आज नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला।

नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर थ्रो फेंका और एथलेटिक्स में करीब 100 साल में पहली बार भारत को पहला मेडल दिलाया। यह टोक्यो में एथलेटिक्स में भारत का पहला मेडल है। 23 वर्षीय हरियाणा के इस खिलाड़ी से एथलेटिक्स में पहले पदक की उम्मीद की जा रही है और उन्होंने उम्मीदों के अनुरूप ही फाइनल में जोरदार शुरुआत की है। नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 का स्कोर किया है और पहले स्थान पर हैं।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए लिखा है नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!
 

Published : 
  • 7 August 2021, 5:45 PM IST