Olympics 2020: भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच सार्ड मारिन का इस्तीफा, कही ये बात

डीएन ब्यूरो

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने इमोशनल बातें लिखी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


टोक्योः भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शुक्रवार को कहा कि ओलिंपिक खेलों में ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी। 

भारतीय टीम के चौथे स्थान पर रहने का श्रेय उनके प्रशिक्षण को दिया जा रहा है। ब्रिटेन के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के कुछ घंटे के बाद मारिन ने इस्तीफा देने की घोषणा की। मिली जानकारी के अनुसार  मारिन और टीम के विश्लेषणात्मक कोच जानेका शोपमैन दोनों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा कार्यकाल विस्तार की पेशकश की गई थी, लेकिन मुख्य कोच ने व्यक्तिगत कारणों से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। 

 भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन द्वारा किया गया ट्वीट

शोर्ड मारिन ने भारतीय मीडिया के साथ ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मेरी कोई योजना नहीं है क्योंकि भारतीय महिलाओं के साथ यह मेरा आखिरी मैच था। यह अब जानेका (शोपमैन) के हवाले है।’










संबंधित समाचार