हिंदी
नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को दावा किया कि उसके आधिकारिक ट्विटर खाते से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई है।
तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी इस समस्या का निदान करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के साथ संपर्क में है।
ब्रायन ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खाते से छेड़छाड़ की गई है। हम ट्विटर के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं, जो इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।’’
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया है।
Published : 28 February 2023, 9:58 AM IST
Topics : कांग्रेस छेड़छाड़ ट्विटर डेरेक ओ ब्रायन तृणमूल
No related posts found.