Odisha: ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर, पांच लोगों की मौत, सात घायल

ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 August 2023, 1:21 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, उन्होंने कहा कि बालासोर जिले के जलेस्वर और बस्ता इलाके में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मयूरभंज जिले से मिली खबर के अनुसार बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गयी और उसकी बेटी चोटिल हो गयी।

इसी तरह भद्रक जिले की खेरांग पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दो अन्य घायल हो गये।

घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

No related posts found.