Odisha: भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में खारा जल के मगरमच्छ में हुई वर्द्धि, जानिए अब कितनी हुई संख्या

केंद्रपाड़ा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में 1,811 खारा जल के मगरमच्छ हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 January 2024, 6:52 PM IST
google-preferred

केंद्रपाड़ा: केंद्रपाड़ा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में 1,811 खारा जल के मगरमच्छ हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुदर्शन गोपीनाथ यादव ने बताया कि भितरकनिका नदी प्रणाली और महानदी डेल्टा क्षेत्र में मगरमच्छों की संख्या पिछले साल 1,793 थी।

उन्होंने जानकारी दी कि संख्या में वृद्धि मुख्य रूप से मगरमच्छ के बच्चों की वजह से दर्ज की गई है, लेकिन अन्य समूहों में भी पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि हुई है।

गणना के अनुसार, 1,811 मगरमच्छों में से 582 (32 प्रतिशत) हाल में पैदा हुए हैं जबकि 387 (21 प्रतिशत) एक साल के हैं, 327 (19 प्रतिशत) किशोर हैं, 167 (9 प्रतिशत) अर्ध वयस्क मगरमच्छ हैं,348 (19 प्रतिशत) वयस्क हैं।

वार्षिक मगरमच्छ गणना 10 से 12 जनवरी तक की गई। 22 टीम द्वारा भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, गहिरमाथा अभयारण्य और महानदी डेल्टा क्षेत्रों में इस यह गणना की गई।

ओडिशा देश का एकमात्र राज्य है जहां घड़ियाल, मगर और खाराजल मगरमच्छ प्राकृतिक वातावरण में हैं। राज्य सरकार ने 1975 में इन मगरमच्छ प्रजातियों के लिए एक संरक्षण कार्यक्रम शुरू किया था।

Published : 
  • 14 January 2024, 6:52 PM IST

Related News

No related posts found.