हिंदी
जाजपुर: ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गई, जिससे वहां खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजकर 44 मिनट पर हुआ, जब कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।(भाषा)
Published : 21 November 2022, 5:21 PM IST
No related posts found.