हिंदी
भुवनेश्वर: ओडि़शा के प्रमुख नदियों में जल स्तर कम हो गया है, लेकिन बाढ़ का पानी नये इलाकों में प्रवेश कर गया है जिससे 11 जिलों के कुल 6.24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने कहा कि 75 नए गांव बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गए हैं, जिसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या रविवार को बढ़ कर 1,973 हो गई। एक दिन पहले यह संख्या 1,898 थी।
बाढ़ से प्रभावित शहरी स्थानीय निकायों की संख्या 26 पर स्थिर है।
एसआरसी कार्यालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार को 5.73 लाख से बढ़कर 6.24 लाख हो गई है।
Published : 7 August 2023, 12:48 PM IST
Topics : ओडिशा जलमग्न बाढ़ भुवनेश्वर लोग प्रभावित
No related posts found.