Obscene Act: बार में हो रहा था ये अश्लील कृत्य, पुलिस ने की छापेमारी, 11 महिलाओं सहित 31 लोग नपे, जानिये पूरा अपडेट

नवी मुंबई के नेरुल में एक रेस्तरां सह बार में अश्लील कृत्य में लिप्त होने के आरोप में 11 महिला वेटर और गायिका सहित 31 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 November 2023, 11:57 AM IST
google-preferred

ठाणे: नवी मुंबई के नेरुल में एक रेस्तरां सह बार में अश्लील कृत्य में लिप्त होने के आरोप में 11 महिला वेटर और गायिका सहित 31 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन व्यक्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को बार में छापेमारी के बाद की गई।

तुर्भे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने कहा, 'अभियान के दौरान, महिला गायिका ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील इशारे करती पायी गईं।’’

उन्होंने बताया कि 11 महिलाओं, तीन पुरुष वेटर, 16 ग्राहकों के अलावा मालिक और प्रबंधक पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published : 
  • 18 November 2023, 11:57 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement