हिंदी
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके श्रेष्ठ विहार में बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने एक स्कूल बस के ड्राइवर को गोली मारकर एक बच्चे का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस बच्चे को किडनैप किया गया है वह पहली कक्षा में पढ़ता है।
जिस बस से बच्चे को अपहरण किया गया वह बस विवेकानंद स्कूल की थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशो ने पहले बस को रुकवाया और बच्चे के अपहरण की कोशिश की। बस ड्राइवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और बच्चे को लेकर वहां से फरार हो गये। इस घटना के बाद ड्राइवर घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह वारदात दिलशाद गार्डन इलाके की है।
अपहरण हुआ छात्र का नाम रेहान गुप्ता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है, बावजूद इसके बदमाशों को कोई पता नहीं चला।
Published : 25 January 2018, 10:15 AM IST
No related posts found.