
वाशिंगटन: (स्पूतनिक) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का मानना है कि अमेरिका और रूस के साथ चीन को भी वैश्विक स्तर पर हथियारों की रोकथाम की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए। नाटो के उप महासचिव मीरसिया जियोना ने हडसन इंस्टीट्यूट में यह बात कही।
यह भी पढ़ें: अब अमेरिका की ओर आंख उठाना हो सकता है बड़ी गलती, आ रहा है दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार
जियोना ने कहा आप तब तक वैश्विक स्तर की उम्मीद नहीं कर सकते जब तक कि अपनी वैश्विक जिम्मेदारियों को न निभाएं। इसलिए हम मानते हैं कि चीन को अब वैश्विक स्तर पर हथियारों पर नियंत्रण के लिए अमेरिका और रूस के साथ मिलकर काम करना चाहिए। हमें चीन को अपनी वैश्विक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना होगा।
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस से डोनाल्ड ट्रंप ने कही बड़ी बात ईरान को लेकर
नाटो के उप महासचिव ने संकेत दिया कि हथियारों पर नियंत्रण प्राप्त करने के तहत चीन की मध्यम दूरी की और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा चीन हथियारों पर नियंत्रण प्राप्त करने की किसी भी संधि का उल्लंघन नहीं कर रहा है, लेकिन एक बड़ी सैन्य शक्ति होने के नाते उसकी अधिक जिम्मेदारियां भी हैं।
Published : 8 February 2020, 11:25 AM IST