हिंदी
महराजगंज: यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल पर विद्यार्थियों के विवरण को भरने का कार्य न करने वाले 51 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस जारी की गई है।
यह भी कहा गया है कि तीन दिन में कार्य पूरा न किए जाने की दशा में विद्यालय के मान्यता समाप्त करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि जिले में संचालित माध्यमिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल में विद्यार्थियों के विवरण को भरना है।
जिले के 51 विद्यालयों ने इस कार्य को अब तक पूरा नहीं किया। इस वजह से विद्यालयों के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य को नोटिस जारी हुई है।
परतावल ब्लॉक के सर्वाधिक विद्यालयों को जारी हुई नोटिस
जिले में जिन 51 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। उसमें परतावल के सर्वाधिक 11 नौतनवां, फरेंदा व घुघली के पांच- पांच, मिठौरा व सिसवा के छह-छह बृजमनगंज व पनियरा के तीन-तीन निचलौल के चार, सदर के दो व लक्ष्मीपुर के एक विद्यालय का नाम है।
Published : 23 February 2024, 7:52 PM IST
Topics : negligent schools notice panic जिला विद्यालय निरीक्षक जिलाधिकारी महराजगंज यू डायस पोर्टल विद्यालयों
No related posts found.