हिंदी
नई दिल्ली: उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन आये दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनको दुनिया तानाशाह के रूप में भ जानती है। किम जोंग के एक नये आदेश पर दक्षिण कोरिया में खलबली मच गई। शुक्रवार की सुबह दक्षिण कोरिया पर लगातार 200 से अधिक गोले दागे गये। यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां में जोर पकड़ता जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा उन पर 200 से अधिक तटीय तोपखाने गोले दागे गए हैं। ये गोले सीमा रेखा (NLL) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरियाई देशों के बीच समुद्री सीमा है।
हालांकि दक्षिण कोरिया ने ये भी साफ किया कि गोले दागे जाने की घटना से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले गुरुवार को दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने दावा किया था कि किम जोंग उन अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। इसको लेकर ही वे अपना दबदबा जताना चाहते हैं। हालांकि किम की बेटी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत जानकारी नहीं है, यहां तक की उसका नाम भी किसी को नहीं पता है।
हाल ही में साउथ कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव को कम करने के लिए समझौते हुए थे, लेकिन अब इस घटना से एक बार दोनों के बीच तनाव बढ़ने की आशंकाएं जतायी जा रही है।
Published : 5 January 2024, 1:31 PM IST
No related posts found.