हिंदी
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने तीन दिन पहले हिंडन नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने बताया कि नगला चरण दास गांव के निवासी विपिन की कथित तौर हत्या करने के बाद 12 दिसंबर को उसका शव इकोटेक-तृतीय थाना क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उसके ही गांव के निवासी जॉनी और उसके दोस्त श्यामवीर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया, ‘‘जॉनी को अपनी पत्नी और विपिन के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसके बाद उसने दोस्त श्यामवीर के साथ मिलकर विपिन की कथित तौर पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया।’’
Published : 15 January 2024, 6:09 PM IST
Topics : गौतमबुद्ध नगर दो गिरफ्तार नोएडा पुलिस युवक शव हत्या हिंडन नदी
No related posts found.