Crime in UP: महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 3 September 2022, 5:07 PM IST
google-preferred

नोएडा: थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह भी पढ़ें: नोएडा में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन फरवरी वर्ष 2022 को दुकान चलाने वाला दीपक उर्फ सोनू अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर आया।

यह भी पढ़ें: कैमूर में भारी मात्रा में विदेशी शराब का जखीरा बरामद, जानिये पूरा मामला

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया तथा तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। (भाषा)

Published : 
  • 3 September 2022, 5:07 PM IST

Related News

No related posts found.