हिंदी
नोएडा (उप्र): मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही 42 वर्षीय एक महिला ने यहां एक आवासीय सोसाइटी में अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात सेक्टर 119 में तब हुई, जब महिला का पति और बच्चा घर के अंदर थे।
पुलिस उपायुक्त (नोएडा) हरीश चंदर ने कहा, ‘‘महिला मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी और लंबे समय से उसका इलाज जारी था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कल रात, उसने इसी तरह की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के कारण फ्लैट से छलांग लगा दी।’’
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Published : 13 September 2023, 11:03 AM IST
Topics : 17वीं मंजिल कूदकर नोएडा महिला मानसिक स्वास्थ्य
No related posts found.