Uttar Pradesh: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 December 2020, 9:29 AM IST
google-preferred

नोएडा: आगरा से नोएडा आ रही यूपी रोडवेज की बस को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। यात्रियों से खचाखच भरी इस बस में 44 यात्री सवार थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

यह सड़क हादसा बीती शुक्रवार की रात थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। सड़क पर अनियंत्रित होकर एक डम्फर ने डिवाइडर को तोड़ते हुए यात्रियों से भरी बस में सीधी टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुआ डम्फर यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा था। सीधी टक्कर के कारण बस में बैठे यात्रियों को चोटें आयी।

पुलिस के मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में लगभग 14 यात्री घायल हो गये हैं जिनमें 5 गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 

Published : 
  • 19 December 2020, 9:29 AM IST

Related News

No related posts found.