हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कासना थाने के प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सलेमपुर गुर्जर गांव में रहने वाले दयाराम (50) मंगलवार की रात को नाले में गिर गये जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है (भाषा)
Published : 1 June 2022, 5:09 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गिरने ग्रेटर नोएडा नाले पुलिस मौत
No related posts found.