हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक घर से युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव की है और मृतक की पहचान मूलरूप से जिला हरदोई निवासी धीरज कुमार (28) के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुमार इन दिनों रोजा जलालपुर गांव में रह रहा था और सुबह कमरे से उसका शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संदेह है कि संभवत: कुमार की हत्या की गई हो।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं और जांच जारी है।
Published : 15 December 2023, 3:19 PM IST
Topics : आशंका उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर नोएडा पुलिस बरामद युवक शव हत्या
No related posts found.