हिंदी
नोएडा (उप्र): उत्तर प्रदेश के नोएडा में 'महादेव' ऐप पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर 39 पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक नोएडा थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया उसका नाम अक्षय तिवारी (29) है और वह झांसी का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
Published : 16 January 2024, 11:25 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गिरफ्तार ठगने नोएडा उप्र महादेव ऐप सदस्य
No related posts found.