हिंदी
नोएडा: नोएडा में शुक्रवार को एक सोसाइटी में 10वीं मंजिल के अपने अपार्टमेंट से कूदकर 63 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी।
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा-1) रजनीश वर्मा ने कहा, ‘‘आज शाम करीब साढ़े चार बजे एनआरआई रेजीडेंसी, सेक्टर-45 नोएडा के निवासी अशोक कुमार महेंद्रू की पत्नी विनीता महेंद्रू ने 10वीं मंजिल के अपने फ्लैट से छलांग लगा दी।’’
सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया ने महिला के बेटे ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published : 14 October 2023, 11:29 AM IST
Topics : अपार्टमेंट कूदकर जान नोएडा पुलिस बुजुर्ग महिला सोसाइटी
No related posts found.