हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कुत्ते को कुचलकर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि कावेरी राणा पुत्री विक्रम सिंह ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अजय नामक एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
उपाध्याय ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 5 October 2023, 5:03 PM IST
No related posts found.