हिंदी
नोएडा: मकोड़ा गांव स्थित एक पशु संरक्षण केंद्र से अज्ञात चोर 81 बकरियां और तीन गाय चोरी कर ले गए। पशु क्रूरता के एक मामले में इन बकरियों को कुछ पशु व्यापारियों से पकड़ने के बाद यहां रखा गया था। सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोफी मेमोरियल एनिमल रिलीफ ट्रस्ट नामक संस्था की संचालक कावेरी राणा ने बुधवार रात को गांव मकोड़ा स्थित उनके पशु संरक्षण केंद्र से 81 बकरियां और तीन बीमार गाय चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे तथा पशुओं को चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार राणा ने कुछ समय पहले कुछ पशु व्यापारियों पर थाना सेक्टर 126 में पशु क्रूरता का मामला दर्ज करवाया था और इस दौरान पकड़ी गई बकरियों को पशु संरक्षण में ले जाया गया था।
Published : 27 July 2023, 5:20 PM IST
No related posts found.