Site icon Hindi Dynamite News

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत तीन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया है
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत तीन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया है। बनर्जी के साथ इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर को भी संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। तीनों अर्थशास्त्रियों को दुनिया भर में गरीबी दूर करने की दिशा में एक्सपेरीमंट अप्रोच के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: IAS उज्ज्वल कुमार होंगे महराजगंज के नए डीएम, कल लेंगे चार्ज

 नोबल पुरस्कार के तहत विजेताओं को नौ मिलियन स्वीडिश क्रोनोर प्रदान किया जाता है। स्वीडन की जानी-मानी हस्ती अल्फ्रेड नोबल के नाम पर नोबल पुरस्कारों की शुरुआत की गयी थी और 1969 में पहला पुरस्कार दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत, फ्रीडम सीरीज पर कब्ज़ा

भारत के कलकत्ता विश्वविद्यालय से 1981 में बीएससी की उपाधि ग्रहण करने के बादबैनर्जी ने 1983 में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूरी की। (वार्ता)
 

Exit mobile version