Health Index: स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे पिछड़ा यूपी, बिहार से भी निकला फिसड्डी, जानिये राज्यों का हैल्थ इंडेक्स

निती आयोग ने आज पूरे देश का हैल्थ इंडेक्स जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा। बिहार भी यूपी के एकदम पीछे है।डाइनामाइट न्यूज़ रिपोर्ट में जानिये देश का राज्यों का हैल्थ इंडेक्स

Updated : 27 December 2021, 4:19 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 27 दिसंबर को नीति अयोग ने पूरे देश का हैल्थ इंडेक्स जारी किया है। नीति अयोग के हैल्थ इंडेक्स का ये चौथा दौर है। नीति अयोग द्वारा जारी किए गए हैल्थ इंडेक्स लिस्ट में दक्षिणी राज्यों ने प्रदर्शन किया है, वहीं उत्तरी राज्यों की हालात बहुत ही खराब है। 

जारी हैल्थ इंडेक्स के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में केरल नंबर 1 पर है। वहीं तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे 19वें स्थान पर है, उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन बिहार से ही ज्यादा खराब है, बिहार इस लिस्ट में 18वें नंबर पर है।

 

बड़े राज्यों के बाद अब बात करते है, देश के छोटे राज्यों के स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शन के बारे में। हैल्थ इंडेक्स के अनुसार छोटे राज्यों में मिजोरम स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में पहले स्थान पर है, वहीं त्रिपुरा दूसरे स्थान पर है। नागालैंड इस लिस्ट में सबसे नीचे है। 

वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करे तो, हैल्थ इंडेक्स की लिस्ट में   दादरा नगर हवेली पहले स्थान पर है, स्वास्थ्य सेवाओं में चंडीगढ़ दूसरे नंबर पर  है। हालांकि राजधानी दिल्ली इस मामले में 5वें नंबर पर रही। 

Published : 
  • 27 December 2021, 4:19 PM IST

Advertisement
Advertisement