हिंदी
श्रीनगर: केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रात के तापमान में सुधार हुआ है जबकि गुलमर्ग, पहलगाम में इसमें गिरावट दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और 09 फरवरी की शाम से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होने और पूरे जम्मू कश्मीर में व्यापक रूप से मध्यम बर्फबारी/बारिश होने की आशंका जतायी गयी है। (वार्ता)
Published : 7 February 2023, 5:00 PM IST
Topics : गिरावट गुलमर्ग जम्मू कश्मीर तापमान पहलगाम मौसम मौसम विभाग श्रीनगर
No related posts found.