हिंदी
कडुना: उत्तरी नाइजीरिया में एक आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें 45 लोगों ने अपनी जांव गवां दी जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: काबुल में दो बम धमाके में 21 की मौत, 30 घायल
बताया जा रहा है कि हमलावारों ने तकरीबन 3 घंटे तक यहां तबाही मचाई और कई लोगों को मार डाला साथ ही कई घरों को भी जला दिया। इस घटना के बाद यहां लोगों में काफी दहशत फैल गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मुबी में आत्मघाती बम धमाकों में 24 लोग मारे गए थे। यह धमाके मस्जिद के भीतर और बाहर किये गये थे जब लोग दोपहर बाद के नमाज की तैयारी कर रहे थे।
Published : 7 May 2018, 9:19 AM IST
No related posts found.