निकोबारी जनजाति ने पारंपरिक डोंगी स्पर्धा का किया आयोजन, जानिये इसकी खास बातें

डीएन ब्यूरो

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निकोबारी जनजाति के ‘असोल आप’ (डोंगी स्पर्धा) का आयोजन किया गया। यह आयोजन निकोबार जिले में कार निकोबार के ‘बिग लैपथी’ तट पर किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

निकोबारी जनजाति की पारंपरिक डोंगी स्पर्धा का आयोजन
निकोबारी जनजाति की पारंपरिक डोंगी स्पर्धा का आयोजन


पोर्ट ब्लेयर: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निकोबारी जनजाति के ‘असोल आप’ (डोंगी स्पर्धा) का आयोजन किया गया। यह आयोजन निकोबार जिले में कार निकोबार के ‘बिग लैपथी’ तट पर किया गया है।

‘असोल आप’ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जनजाति समूह निकोबारियों की मशहूर डोंगू स्पर्धा है। ‘असोल आप’ में डोंगी के आकार के आधार पर प्रतिभागियों की संख्या तय होती है। एक वक्त में सिर्फ दो दलों को इसमें हिस्सा लेने की अनुमति होती है और यह स्पर्धा द्वीप के समंदर में होती है।

इस साल इसे 10-11 अप्रैल को आयोजित किया गया था। यह 13वीं ‘इंटर विलेज कनू रेस चैम्पियनशिप’ 2023’ थी। इसका आयोजन कार निकोबार में निकोबार्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर आए निकोबार जिले के उपायुक्त हरी कल्लीक्कत ने  कहा, “ कोविड-19 महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों से डोंगी चैम्पियनशिप आयोजित नहीं की जा सकी थी। इस वर्ष इसे बड़ी भागीदारी और बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया था। यह इस दूरस्थ द्वीप में बड़े कार्यक्रम में से एक है।”

उन्होंने बताया कि यह पारंपरिक प्रतिस्पर्धा है और इसमें चुकचुचा से किनमई गांव तक की तीन किलोमीटर की दूरी को तय किया गया था। कल्लीक्कत ने बताया कि इस बार कार निकोबार के 15 गांव के 22 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था जिन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया और छह विजेताओं को ट्रॉफी तथा नकद पुरस्कार दिया गया।










संबंधित समाचार