हिंदी
मंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से संबंधित 16 परिसरों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मंगलुरु के साथ साथ पुत्तूर, बेल्टंगडी, उप्पिनंगडी, वेनूर और बंटवाल में प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्यों से संबंधित मकानों, कार्यालयों और अस्पतालों पर एकसाथ छापे मारे गए।
उन्होंने कहा कि ये छापे 12 जुलाई, 2022 को बिहार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की साजिश को लेकर प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ जारी जांच का हिस्सा है।
Published : 31 May 2023, 10:11 AM IST
Topics : ऑफ इंडिया कर्नाटक छापेमारी दक्षिण कन्नड़ जिले पीएफआई पॉपुलर फ्रंट मंगलुरु राष्ट्रीय अन्वेषण
No related posts found.