हिंदी
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नवविवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि नवविवाहिता की फांसी की सूचना मिलने पर उसके मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगा कर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान संध्या (22) के तौर पर हुयी है और उसकी शादी 29 नवंबर को हुयी थी । उन्होंने बताया कि यह घटना छह दिसंबर की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस संबंध में थाना हरीपर्वत के उप निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और पति को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में, शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में काशी (24) नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया, जिसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है ।
पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
Published : 8 December 2023, 10:56 AM IST
Topics : आगरा आत्महत्या उत्तर प्रदेश नवविवाहिता पुलिस पोस्टमार्टम फांसी
No related posts found.