हिंदी
नयी दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
उप राष्ट्रपति नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वर्ष 1998 में इसी दिन भारत द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण सदैव ही, राष्ट्रनिर्माण में हमारे वैज्ञानिकों के यशस्वी योगदान के दीप्तिमान प्रतीक रहेंगे।
उन्हाेंने कहा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के मेधावी वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
सतत बदलती टेक्नोलॉजी के युग में, देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। (वार्ता)
Published : 11 May 2022, 4:42 PM IST
No related posts found.