मुंडका हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने दिया मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका में हुए भीषण हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा कर प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का एलान किया और मामले की मजिस्ट्रेट से जाँच के आदेश दिए।

Updated : 14 May 2022, 4:42 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका में हुए भीषण हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा कर प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का एलान किया और मामले की मजिस्ट्रेट से जाँच के आदेश दिए।

 केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि इस मामले में दिल्ली सरकार ने मजीस्टीरियल जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा और घायलों के लिए 50-50 हजार की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी ट्वीट कर कहा गया मुंडका स्थित इमारत में लगी आग का हादसा बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला है। मुख्यमंत्री ने खुद मौक़े पर पहुँचकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। हादसे की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।

मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हज़ार का मुआवज़ा दिया जाएगा।”ग़ौरतलब है कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग गई थी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये जबकि 29 लोग लापता हैं। लापता होने वालों में 24 महिलायें और पाँच पुरुष शामिल हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 14 May 2022, 4:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement