हिंदी
नई दिल्ली: नया साल जश्न मनाने और खुशियों का समय होता है। लेकिन पार्टी और हेवी फूड खाने के बाद हमारे शरीर को रेस्ट और डिटॉक्स करने की ज़रूरत होती है। इसीलिए नए साल के बाद डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। डिटॉक्स न सिर्फ आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, बल्कि आपके दिमाग और शरीर को नई एनर्जी भी देता है।
डिटॉक्स का मतलब क्या है?
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, डिटॉक्स का मतलब है शरीर को साफ करना और उसे आराम देना। यह प्रक्रिया शरीर से जहरीले तत्वों को निकालने में मदद करती है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है।
नए साल के बाद डिटॉक्स करने के आसान तरीके
पानी की मात्रा बढ़ाएं
ज्यादा पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। नींबू पानी या गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं।
हरी सब्जियां और फल खाएं
अपने खाने में हरी सब्जियां, सलाद और ताजे फल शामिल करें। फाइबर युक्त खाना पाचन को सुधारता है और शरीर को साफ करता है।
डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करें
ग्रीन टी, डिटॉक्स वाटर जैसे खीरा, पुदीना और नींबू का पानी पी सकते हैं। अदरक और हल्दी वाली चाय भी डिटॉक्स में मदद करती है।
शुगर और जंक फूड से बचें
पोस्ट पार्टी मिठाइयों और फास्ट फूड का सेवन बंद कर देना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड की जगह घर का बना हुआ हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।
योग और एक्सरसाइज करें
हर दिन 30 मिनट योग या फिर हल्के एक्सरसाइच के लिए समय निकालें। साथ ही आप डीप ब्रीदिंग या फिर स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं।
भरपूर नींद लें
7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। नींद से शरीर को खुद को रिपेयर करने का समय मिलता है।
डिटॉक्स के फायदे
- एनर्जी लेवल बढ़ता है।
- त्वचा साफ और चमकदार होती है।
- पाचन तंत्र बेहतर होता है।
- मानसिक तनाव कम होता है।
नए साल का जश्न मनाने के बाद अपने शरीर का ख्याल रखना जरूरी है। डिटॉक्स की प्रक्रिया अपनाकर आप अपने शरीर को एनर्जी और ताजगी दे सकते हैं। तो आज से ही इन आदतों को अपनाएं और एक सेहतमंद साल की शुरुआत करें।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 31 December 2024, 7:52 PM IST
No related posts found.
No related posts found.