हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा सपा-बसपा गठबंधन के नये लोगो ‘साथी’ जारी करने के अगले ही दिन दोनों दलों का होली की बधाईयों भरा एक नया वीडियो सामने आया है।
करीब 21 सेकेंड के इस वीडियो में लाल और नीले रंग की शानदार जुगलबंदी देखने को मिल रही है, साथ ही इसमें स्लोगनों के सहारे बधाई और गठबंधन दोनों को साथ में बड़े करीने से जोड़ा गया है।
बधाईयों की लाइनों में लिखा गया है:
'गठबंधन नही यह रंगों का संगम है'
'यह सब रंग मुहब्बत के हैं'
'लाल, हरे और नीले से प्रेम की होली खेलेंगे'
रंगो का संगम, सपा बसपा गठबंधन । होली की आप सभी को अनन्त शुभकामनाएँ।@yadavakhilesh जी @Mayawati जी pic.twitter.com/JkwU3kk7Zx
— Aashish Yadav (@aashishsy) March 20, 2019
इस बारे में डाइनामाइट न्यूज़ ने जब समाजवादी पार्टी के मीडिया सलाहकार आशीष यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि यह डिजिटल युग है और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हैं.. उनका मानना है कि डिजिटल युग में एक साथ बड़ी संख्या में नौजवानों व देश के लोगों को होली की बधाई देने का सोशल मीडिया से बेहतर कोई दूसरा माध्यम नही हो सकता। यही कारण है कि हम अलग-अलग क्रिएटिव्स के जरिये लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
Published : 20 March 2019, 8:08 PM IST
No related posts found.