
पटनाः भोजपुरी पावरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया म्यूजिक वीडियो हाल में लॉन्च हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो ने लॉन्च होते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया रिलीज हो गया है। पवन सिंह का गाना सिंगल पलंगिया पति-पत्नी के नोक-झोक पर आधारित है। यह गाना डीआरएस म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होने के साथ ही यह वीडियो सांग सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस गाने को संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह ने जबकि गीत लिखे है रौशन सिंह विश्वास ने। इस गाने के निर्माता धीरज सिंह है।
दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। पवन सिंह काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस देसी से लेकर मॉडर्न लुक में कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह के इस गाने को एक हफ्ते में 61 लाख से ज्यादा 6,145,954 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को विंक, गाना, अमेजन म्यूजिक, जियो सावन समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकता है।
Published : 16 May 2021, 4:10 PM IST
Topics : Bhojpuri bhojpuri songs Bhojpuri Video Pawan Singh पवन सिंह प्रियंका सिंह भोजपुरी भोजपुरी सुपरस्टार म्यूजिक वीडियो