हिंदी
नयी दिल्ली: वॉलमार्ट फाउंडेशन और फ्लिपकार्ट फाउंडेशन ने कुल मिलाकर असम में बाढ़ राहत कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये (ढाई लाख डॉलर) से अधिक की राशि उपलब्ध कराई है।
दोनों की ओर से बृहस्पतिवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस राशि से लोकोपकारी संगठन ‘डॉक्टर फॉर यू’ क्षेत्र के प्रभावित लोगों की मदद करेगा।
‘डॉक्टर फॉर यू’ बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट और आवश्यक खाद्य सामान, दवाएं और साफ-सफाई से जुड़े उत्पादों की आपूर्ति कर रहा है।
वॉलमार्ट फाउंडेशन की उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जूली गेहरकी ने कहा, ‘‘हम फ्लिपकार्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर असम में बाढ़ सहायता कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। (भाषा)
Published : 14 July 2022, 5:47 PM IST
No related posts found.