दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टर सुजीत झा का निधन, बीपी-शुगर के देश के थे जाने-माने चिकित्सक, जानिये उनके बारे में

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित मैक्स हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टर सुजीत झा का निधन हो गया है। डा. सुजीत झा देश भर में बीपी-शुगर के जाने-माने चिकित्सक थे। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिये बड़ा नुकसान माना जा रहा है। पढ़िये डा. सुजीत झा के बारे में

Updated : 30 March 2022, 1:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टर सुजीत कुमार झा का निधन हो गया है। डॉक्टर सुजीत झा की गिनती देश के बीपी-शुगर के जाने-माने चिकित्सकों में होती थी। बताया जाता है कि डा सुजीत झा को दो महीने से ब्लड कैंसर सले जूझ रहे थे। डा. झा का निधन चिकित्सा जगत के लिये अपूरणीय क्षति बतायी जा रही है। देश के कई जाने-माने और वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

डॉक्टर सुजीत झा दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी थे। वे मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार मेडिकल पैशे से जुड़ा हुआ है। उनके पिता डॉ. टीके झा मुजफ्फरपुर शहर के वरिष्ठ डॉक्टर थे, जिन्होंने लाखों लोगों को नई जिंदगी दी।

डॉक्टर सुजीत झा दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी थे (फाइल फोटो)

डा. सुजीत झा एसकेएमसीएच में एमबीबीएस के 1987 बैच के छात्र थे। उन्होंने डायबिटीज विशेषज्ञता के लिए इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्राइटन से पीजी और रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिशियन, लंदन से एमआरसीपी किया।

डा. सुजीत झा ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। 2 माह पहले ही ब्लड कैंसर डिटेक्ट हुआ था। तबीयत खराब होने पर डॉ. झा के पिता और शहर के वरीय चिकित्सक डॉ. टीके झा समेत अन्य कई रिश्तेदार दिल्ली पहुंच गए थे। 

डॉ. झा की पत्नी विनीता झा भी मैक्स हॉस्पिटल में सीनियर चिकित्सक हैं। उन्हें 2 पुत्र हैं। चिकित्सक परिवार के निकट सहयोगी सर्वजीत ने बताया कि 2 माह पहले डॉ. सुजीत झा को ब्लड कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद से पूरा परिवार दुखी था।

उन्होंने शनिवार देर शाम मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डॉ. झा के निधन पर देश के कई चिकित्सकों ने गहरा शोक जताया और उनके निधन को अपरूरणीय क्षति करार दिया। 

Published : 
  • 30 March 2022, 1:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement