हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली तथा हरियाणा के दौरे पर थे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पिता मुलायम सिंह यादव से मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। अखिलेश यादव ने बीमार पिता का हाल चाल जाना और डॉक्टरों से भी उनकी सेहत को लेकर जरूरी जानकारी ली।
अखिलेश यादव ने दिल्ली में आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों से भी भेंट की। आजम खान कल ही गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अखिलेश यादव ने रामपुर सदर से विधायक आजम खां से नई दिल्ली में ओखला उनके फ्लैट पर भेंट की।
आजम खां को बीते दिनों माइनर हार्ट अटैक के बाद नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नस ब्लाक होने पर उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टंट डाला गया, जिसके बाद कल गुरुवार को ही उन्हें सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
आजम खां और उनके परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
Published : 16 September 2022, 6:20 PM IST
No related posts found.