कांग्रेस पार्टी ने कहा- केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियों का धरना केवल नौटंकी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों द्वारा उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर जारी धरने के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पर्टी कर करारा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल औऱ उनके मंत्री एसी कमरों में सोफों पर बैठकर धरना दे रहा है, जो केवल नौटंकी है।

Updated : 15 June 2018, 6:15 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री धरना-प्रदर्शन के नाम पर एसी कमरों में सोफों पर बैठकर तमाशा कर रहे है। जबकि दिल्ली की जनता पानी, बिजली की समस्याओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को चीफ सेक्रेटरी अंशुल प्रकाश की पिटाई की स्क्रिप्ट भी आप पार्टी ने पहले ही लिख दी थी।

 

 

अजय माकन ने कहा कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही। हम लोगों ने जो काम किये और हमारे जो प्रोजेक्ट रहे है, आम आदमी पार्टी उन्हीं कार्यों पर आगे बढ़ रही है। दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत 1998 से 2004 के बीच मे शुरू हुआ, हमने सबसे पहले दिल्ली के वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित किया था। हम लोगों ने पावर रिफॉर्म्स किया था, आज उसी की वजह से दिल्ली में बिजली आ रही है।

 

 

दीक्षित ने कहा कि आप पार्टी केवल जनता को गुमराह कर रही है। जनता कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है और नेता धरना दे रहे हैं।

शीला दीक्षित ने कहा कि हम लोगों ने दिल्ली में 5500 डीटीसी बस चलवायी थी, आज यह हालत हो गयी है एक भी नई बस शुरू नहीं हुई है, जबकि 5500 से घटकर 3500 रह गयी हैं। हम लोगों की भी मांग हुआ करती थी कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए,  लेकिन दिल्ली को पूर्ण  राज्य का दर्जा इतनी जल्दी नहीं मिल सकता इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन बदलना पड़ेगा। इसके लिये केजरीवाल को पीएम मोदी के पास जाना चाहिये।
 

Published : 
  • 15 June 2018, 6:15 PM IST

Related News

No related posts found.