भारत सरकार में तैनात वरिष्ठ महिला IAS का निधन

भारत सरकार में तैनात एक सीनियर महिला आईएएस अधिकार का निधन हो गया। वे दिल्ली में भर्ती थीं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 August 2022, 12:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कैडर की सीनियर आईएएस अधिकार एम. गीता का निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहीं थीं और दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। आईएएस गीता केरल की रहने वाली थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके एम गीता के निधन पर गहरा शोक जताया। 

एम. गीता 1997 बैच के आईएएस अधिकारी थी और वर्तमान में वे कृषि मंत्रालय में ज्वाइंट सेकेट्री के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत मध्य प्रदेश के डबरा में एसडीएम के रूप में की थी। वे शिवपुरी और उज्जैन कलेक्टर भी रही थीं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया।

गीता किडनी से संबंधित समस्या से ग्रस्त थीं। 27 मई को उन्हें दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तभी से वे कोमा में भी बताई जा रही थीं। लंबे समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बावजूद शनिवार शाम को डॉक्टरों ने एम गीता के निधन की जानकारी दी।

Published : 
  • 21 August 2022, 12:42 PM IST

Related News

No related posts found.