हिंदी
नयी दिल्ली: राज्यसभा में अफगानिस्तान और नाइजीरिया में हुए आतंकवादी हमला पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है और इनमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है।
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू करने के बाद अफगानिस्तान के काबुल में गुरु गोविंद सिंह सभा गुरुद्वारे तथा नाइजीरिया में एक गिरजाघर में आतंकवादी हमलों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि यह निंदनीय हैं और इनकी भर्त्सना की जानी चाहिए। उन्होंने हमलों में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायलों के प्रति संवेदना जताई। (वार्ता)
Published : 18 July 2022, 4:42 PM IST
No related posts found.