Tamil Nadu: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले राहुल ने लिया पिता का आशीर्वाद, राजीव गांधी के स्मारक पर किया माल्यार्पण

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह यहां अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर जकर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 7 September 2022, 1:50 PM IST
google-preferred

श्रीपेरंबदूर: कांग्रेस की कन्याकुमारी से श्रीनगर की पांच माह से अधिक समय तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह यहां अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर जकर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: यात्रा से ‘भारत जोड़ो’ और ‘कांग्रेस जोड़ो’ दोनों लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं: शशि थरूर

राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री के शहीद स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा के बाद राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को लेकर कांग्रेस ने कही ये बातें, अभियान का गीत जारी

इसके बाद राहुल गांधी शाम को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक के बाद महान संत तिरुवल्लुवर स्मारक स्थल, कामराज स्मारक और गांधी मंडपम में जाएंगे और फिर भारत यात्रा की शुरुआत करेंगे।

राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पैदल यात्री के रूप में कन्याकुमारी से अन्य पैदल यात्रियों श्रीनगर जाएंगे। यात्रा करीब पांच माह से अधिक समय तक चलेगी जिसमें 100 यात्री कन्याकुमारी से, 100 यात्री संबंधित राज्य से तथा तथा 100 यात्री अन्य उन राज्यों से शामिल होंगे जो भारत यात्रा के मार्ग में नही पड़ते है।(वार्ता)

Published : 
  • 7 September 2022, 1:50 PM IST

Related News

No related posts found.