राहुल गांधी बोले- महंगाई आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा, लोग इससे बेहद परेशान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में आज महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है और वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जहां भी लोगों से मिल रहे हैं लोग महंगाई से परेशान हैं और इसकी ही बात कर रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 September 2022, 5:18 PM IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में आज महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है और वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जहां भी लोगों से मिल रहे हैं लोग महंगाई से परेशान हैं और इसकी ही बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह पूरा, राहुल गांधी ने मनरेगा वर्कर्स से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महांगाई को नियंत्रित करने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि श्री मोदी जनता की इस तकलीफ को समझते हैं लेकिन वह जानबूझकर लोगों की पीड़ा को कम करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा- अरविंद एडवर्टाइजमेंट पार्टी, जानिये पूरा मामला

उनका कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी और वह लोगों के हर दुख को हुंकार बनाएंगे। श्री गांधी ने ट्वीट किया,“महंगाई! भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग इस मुद्दे से बहुत ज़्यादा परेशान हैं।

प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ़ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं। भारत की हर दुःख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे। (वार्ता)

Published : 
  • 13 September 2022, 5:18 PM IST

No related posts found.