हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह निलंबित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी को भी रद्द कर दिया है।
बता दें कि तीन दिन पहले ही कुश्ती संघ के चुनाव परिणाम सामने आये औऱ संजय सिंह सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
संजय सिंह को भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का बेहद करीबी माना जाता है और इस पद पर उनके चयन को लेकर कई खिलाड़ी सवाल खड़ा कर रहे थे। खिलाड़ियों का कहना था कि संजय सिंह के रूप में एक तरह से यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृज भूषण का ही चुनाव किया गया है।
#BreakingNews: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह निलंबित#WFI #SanjaySingh #wfielection pic.twitter.com/rQH3e6k0lt
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 24, 2023
संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक ने खेल से सन्यास लेने की घोषणा की थी।
संजय सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बजरंग पूनिया ने पद्म श्री लौटाने की घोषणा की है।
Published : 24 December 2023, 11:15 AM IST
Topics : खेल मंत्रालय नई दिल्ली भारतीय कुश्ती संघ संजय सिंह
No related posts found.