हिंदी
नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सर्जरी होगी। मेनका को शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। मेनका के बेटे वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरी मां कल रात एम्स में भर्ती हुईं। अगले कुछ दिन में उनकी सर्जरी होगी। मैं सभी का उनकी दुआओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया करता हूं।’’

जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि मेनका अपने निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर थीं। अचानक उन्हें पेट दर्द हुआ और इसके बाद उन्हें तत्काल नयी दिल्ली ले जाया गया। इससे पहले पीलीभीत के अस्पताल में उनका अल्ट्रासाउंड किया गया तो गाल ब्लैडर में पथरी का पता चला। मेनका ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शुक्रवार की सुबह मुलाकात की। उसके बाद बीसलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस गई। वहीं उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और पेट दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Published : 3 June 2017, 3:47 PM IST
Topics : अस्पताल आपरेशन एम्स नई दिल्ली पथरी भर्ती मेनका गांधी राजनीति वरुण गांधी सर्जरी
No related posts found.