Weather Forecast: दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार, जानिये मौसम का ताजा हाल

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 July 2022, 12:07 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (भाषा)

Published : 
  • 15 July 2022, 12:07 PM IST

Related News

No related posts found.