हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की धनशोधन मामले में हुई गिरफ्तारी पर पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आज घेरा और उन पर जैन के भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी धन शोधन के मामले में हुई है और आज पूरा देश कह रहा है -पापी आप, पाप ही पाप। (वार्ता)
Published : 31 May 2022, 4:38 PM IST
No related posts found.