President Election Result: रायसीन हिल की रेस में द्राैपदी मुर्मू आगे, जानिये राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना से जुड़े ये बड़े अपडेट

राष्ट्रपति चुनाव में हो रही मतगणना के पहले दौर के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2022, 4:03 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना का पहले दौर पूरा हो चुका है। पहले चरण में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हुई है। अब तक की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं। पहले राउंड के 540 वोट मिलाकर अब तक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं। वह यशवंत सिन्हा से आगे हैं और उनकी जीत लगभग तय है।

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद अब तक 537 वोट मिले हैं। इसमें पहले राउंड में उनको 208 और दूसरे राउंड में उनको 329 वोट मिले।

दूसरे और पहले राउंड की वोटिंग को मिलाकर द्रौपदी मुर्मू को मिले कुल वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है। वहीं यशवंत सिन्हा के कुल वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है। 
 

 

रायसीना हिल्स की रेस में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पहले चरण में सांसदों के कुल पड़े 748 वोट में मुर्मू को 540 वोट मिले हैं। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं। 15 सांसदों को वोट इनवैलिड हो गए हैं। अब राज्यों की विधानसभा में पड़े विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी। 

सांसदों के वोटों की गिनती पूरी

संसद भवन में गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के पहले दौर में सभी सांसदों के मतों की गिनती की गयी।

चुनाव परिणाम सामने आने के बीच ही ओडिशा में एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं। 

चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने बताया कि वैध 748 मतों में से श्रीमती मुर्मू को 540 मत मिले जबकि श्री सिन्हा को 208 मत मिले हैं।

Published : 
  • 21 July 2022, 4:03 PM IST

Related News

No related posts found.