आप विधायक अल्का लांबा के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का जोरदार प्रदर्शन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चांदनी चौक की आप विधायक अल्का लांबा को बर्खास्त करने की मांग की है। अल्का लांबा के खिलाफ दिल्ली सचिवालय के बाहर उग्र प्रदर्श किया गया। पूरी खबर..

Updated : 21 April 2018, 2:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की नेता अल्का लांबा पर यूपी के सीएम योगी के खिलाफ बहुत अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी इकाई  के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से चांदनी चौक की विधायक अल्का लांबा को बर्खास्त करने की भी मांग की। 

अल्का लांबा के खिलाफ शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष राजीव साहनी ने कहा कि अल्का लांबा ने सीएम योगी के खिलाफ बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक अल्का लांबा योगी से माफी नही मांग लेती है या दिल्ली पुलिस द्वारा अल्का लांबा को गिरफ्तार नहीं किया जाता।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अनन्त कौशिक ने कहा कि अल्का लांबा का दिल्ली सरकार से बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी लोगों को जागरूक करने का काम करेगी और लोगों में जागरूकता लाएगी, जिससे दिल्ली में भी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बन सके।

Published : 
  • 21 April 2018, 2:42 PM IST

Related News

No related posts found.